Home ताज़ा खबर दिल्‍ली एनसीआर में तूफान के साथ तेज बारिश, केरल से महाराष्‍ट्र तक हालत खराब

दिल्‍ली एनसीआर में तूफान के साथ तेज बारिश, केरल से महाराष्‍ट्र तक हालत खराब

0 comments

मौसम विभाग की चेतावनी पूरी तरह से सच साबित हुई. दिल्‍ली और आसपास के इलाकों में शनिवार आधी रात के बाद मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दिया. आंधी-तूफान के बाद रविवार सुबह चार बजे के बाद भी बारिश होती रही. दिनभर उमस वाली गर्मी से परेशान रहे दिल्‍लीवालों के लिए रविवार 25 मई 2025 का दिन सुहावना रहने वाला है. दूसरी तरफ, अरब सागर में लो प्रेशर और केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के समय से पहुंचने के बाद से मूसलाधार बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई जिलों में तेज से बहुत ही तेज बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. महाराष्‍ट्र और गोवा के लिए भी चेतावनी जारी की गई है. प्रशासन को अलर्ट रहने और आमलोगों को जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है.

दिल्‍ली एनसीआर में शनिवार देर रात को मौसम का तेवर बदल गया. राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के लिए इससे पहले ही मौसम विभाग ने आंधी तूफान के साथ तेज बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया था. इसके साथ ही रेड अलर्ट भी जारी किया गया था. मौसम विभाग की यह भविष्‍यवाणी सच साबित हुई. दिल्‍ली और आसपास के इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली और मूसलाधार बारिश भी होने लगी. शनिवार देर रात को शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रविवार तड़के तक चलता रहा. रविवार सुबह को भी रिमझिम बारिश होती रही. इससे पहले मौसम में बदलाव की संभावना को देखते हुए आईएमडी ने लोगों को खुली जगहों से बचने और पेड़ों के नीचे शरण न लेने की चेतावनी दी थी. उन्होंने नागरिकों से कमज़ोर दीवारों से भी दूर रहने हिदायत दी है.

You may also like

Leave a Comment

दैनिक जनसंवाद संपादक
अजय कुमार इमोलिया

Useful News

Laest News

@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Aking Web Tech