जावेद अख्तर ने शराब की लत के बारे में खुलासा किया, एक समय में 18 बीयर पीते थे. 31 जुलाई 1991 से शराब छोड़ दी और अब 35 सालों से शराब को हाथ नहीं लगाया. उन्हें अपने शराब पीने के दिनों पर पछतावा है और वह अब अपने करीबियों को शराब से दूर रहने की सलाह देते हैं.
बॉलीवुड इंडस्ट्री अपने ग्लैमर, चकाचौंध और हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती है. यहां पार्टियां एक अहम हिस्सा मानी जाती हैं. पार्टी हो और उसमें शराब न हो, तो ये थोड़ी अधूरा सा है. बॉलीवुड के ऐसे कई सेलेब्स हैं, जो शराब पीते हैं या पीते थे. कुछ ने तो अपने मुंह से भी ये स्वीकार किया. इसमें धर्मेंद्र, संजय दत्त और सलमान खान जैसे नाम भी शामिल हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक दौर में जावेद अख्तर भी पक्के शराबी थे. ये बात हम नहीं कह रहे ये खुद उन्होंने स्वीकार किया. उन्होंने बताया कि वो इतने बड़े पियक्कड़ थे कि एक बार में 18-18 बीयर की बोतल गटक जाते थे.
बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर को शराब की इतनी बुरी लत थी कि बीयर और रम जमकर पीते थे. हालांकि, व्हिस्की से उन्हें एलर्जी थी. एक दौर में कई पैक शराब गटकने वाले जावेद अख्तर अब शराब से कोसों दूर हैं. 35 सालों से उन्होंने शराब को हाथ भी नहीं लगाया है.
एक बार में पी जाते थे 18 बोतल बीयर
मिड डे से बातचीत के दौरान, जावेद ने याद किया कि कैसे उन्होंने व्हिस्की से बीयर और फिर रम की उन्हें लत लग गई. जावेद साहब ने कहा, ‘मुझे व्हिस्की से एलर्जी हो गई. फिर मैंने सोचा कि मुझे केवल बीयर ही पीनी चाहिए, मैं एक बार में 18 बोतल बीयर पी जाता था. फिर मुझे लगा कि यार यह क्या पेट फूला रहा हूं मैं अपना? इसलिए, मैंने इसे छोड़ दिया और रम पीना शुरू कर दिया.’