Home जीवन मंत्र अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

by dainikjanasanvaad
0 comments

विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण और वर्तमान समाज की स्थिति “सशक्त नारी – समानता और प्रगति की नई उड़ान” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन अभ्युदय फाउंडेशन द्वारा भंवरकुआ स्थित शालिमार रेसिडेंसी पर किया गया।
इस अवसर पर इंदौर पुलिस एडीसीपी संध्या राय जी (महिला एवं अज़ाक्स) मुख्य अतिथि, मुंबई आयकर विभाग की महिला आयकर अधिकारिद्वय अश्विनी बिलोनिया जी एवं खुशी वानखेड़े जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुई,कार्यक्रम की अध्यक्षता अभ्युदय फाउंडेशन की अध्यक्षा पल्लवी बिलोनिया जी ने किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भंवरकुआ क्षेत्र में रह रही विभिन्न हॉस्टलों की हॉस्टलर्स छात्राएं एवं शहर की प्रबुद्ध महिला संघ की महिला पदाधिकारीगण उपस्थित हुई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एडीसीपी संध्या राय जी ने बताया कि इंदौर पुलिस शहर की सभी महिलाओं की सुरक्षा और सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहता हैं, बावजूद इसके महिलाओं को भी अपने अधिकारों के लिए सचेत और जागरूक होने की जरूरत हैं।कार्यक्रम में अभ्युदय फाउंडेशन के अध्यक्षा पल्लवी बिलोनिया ने बताया कि अपने घरों से दूर रहकर दूसरे शहर में आकर निवास कर शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राएं आए दिन कई तरह की परेशानियों का सामना करती हैं,उनकी सहायता और मार्गदर्शन के लिए हमारा फाउंडेशन सहयोग प्रदान करता हैं। कार्यक्रम समापन पर फाउंडेशन द्वारा छात्राओं के लिए मनोरंजक खेल और गतिविधियों का आयोजन भी किया गया।

You may also like

Leave a Comment

दैनिक जनसंवाद संपादक
अजय कुमार इमोलिया

Useful News

Laest News

@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Aking Web Tech