पाकिस्तान के खिलाफ भारत का ऑपरेशन सिंदूर जारी है. बीती रात पाकिस्तान ने भारत के 11 शहरों में हमले किए, जिन्हें भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया. 50 से ज्यादा ड्रोन को भारतीय सेना ने मार गिराया, जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया और उसके कई बड़े शहरों को निशाना बनाया, जिसमें लाहौर, इस्लामाबाद, कराची, पेशावर और सियालकोट के अलावा मुजफ्फाराबाद में भी भारत ने जवाबी कार्रवाई की. भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद पूरे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया. यहां तक कि सेना छावनियों में दहशत फैली हुई है.
पाकिस्तान के फौजियों और उनके परिवारों को मौत का डर सताने लग गया है. भारत की कार्रवाई से उन्हें लग रहा है कि कभी भी उनकी छावनियों में ताबड़तोड़ हमले किए जा सकते हैं. सूत्रों का कहना है कि भारत की करारा जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान के सिंध और पंजाब में सभी छावनियों में दहशत फैल गई है. इस समय पाकिस्तान की सैन्य छावनियों में बड़े पैमाने पर लोगों को निकालने का काम चल रहा है.