ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान अब फेस सेविंग करने के लिए जम्मू-कश्मीर, अमृतसर सहित राजस्थान के बॉर्डर से सटे शहरों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। गुरुवार रात को पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर सहित कई अलग-अलग शहरों में ड्रोन और मिसाइल से हमले करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना के एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 ने नाकाम कर दिया। इससे एक रात पहले भी पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों में सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की थी। लेकिन भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम से उसे नाकाम कर दिया था।
भारतीय वायुसेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने 8-9 मई की रात एक बार फिर भारतीय सैन्य ठिकानों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की। हालांकि पाकिस्तानी सेना भारत का कुछ भी नुकसान न कर सकी। पाकिस्तान के सारे हमलों को नाकाम करने के बाद पाकिस्तान को भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।