अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते विश्वव्यापी आर्थिक त्रासदी देखने को मिल रही हैं। प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की कमी के कारण औद्योगिक क्षेत्रों में प्रोडक्शन यूनिट के साथ साथ सर्विस क्षेत्र की इंडस्ट्रीज में भारी गिरावट दर्ज की जा रही हैं।
संपूर्ण विश्व के साथ ही साथ भारत के हृदय स्थल कहे जाने वाले मध्यप्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के SEZ (विशेष आर्थिक प्रक्षेत्र) से होने वाले मल्टी प्रॉडक्ट और आईटी – आईटीएस का एक्सपोर्ट ट्रंप टैरिफ से बेअसर रहा था। लेकिन युद्ध की त्रासदी के कारण मध्य एशिया से कारोबार प्रभावित हो रहा हैं। विगत वर्ष 2025 अप्रैल से दिसंबर के मध्य में मल्टी प्रॉडक्ट 10573 करोड़ और आईटी में 3213 करोड़ का निर्यात किया था वहीं इस वर्ष 2026 जनवरी से फरवरी के मध्य मल्टी प्रॉडक्ट में मात्र 2048 करोड़ और आईटी में 793
²
करोड़ का ही निर्यात कर पाया हैं। पिछले वर्ष की तुलना में देश का निर्यात 150 करोड़ के लगभग घट कर नीचे आ गया हैं।