भारत ने पाकिस्तान को साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि सीमा पर तनाव को जल्द से जल्द खत्म करे वर्ना उसे इस दुस्साहस की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. केंद्र सरकार के टॉप सूत्रों के मुताबिक भारत चाहता है कि पाकिस्तान जल्द से जल्द सीमा पर गोलाबारी को खत्म करे. पाकिस्तान को समस्या के मूल कारण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जो कि उनके देश से आतंकवाद को खत्म करना है. भारत ने पाकिस्तान में अपने दुश्मनों पर हमला किया है, न कि किसी सैनिक टारगेट या नागरिक पर हमला किया है.
भारत सरकार ने साफ कहा कि हमारी युद्ध की तैयारियां बहुत बेहतर हैं और तकनीक स्वदेशी है. जबकि पाकिस्तान के जिम्मेदार मंत्री उन्माद और दहशत पैदा कर रहे हैं, क्योंकि वे अपने घरेलू निर्वाचन क्षेत्र को बचाने के लिए बेताब हैं. भारत सरकार के टॉप अधिकारियों ने ये भी कहा कि हमारी मांग यह भी है कि आतंकी समूहों के सरगनाओं- मसूद अजहर, हाफिज सईद और रऊफ असगर को भारत को सौंप दिया जाए. भारत सरकार ने साफ कहा कि उन्हें छद्म युद्ध बंद कर देना चाहिए और सीमा से वापस चले जाना चाहिए. क्योंकि देश पहले से ही आर्थिक संकटों और पीटीआई के विरोध जैसी घरेलू समस्याओं का सामना कर रहा है. जहां 90 फीसदी जनता सेना के साथ नहीं है.