48
इंदौर पुलिस के हाथ एक ऐसा शख्स लगा, जिसके कारनामे सुनकर पुलिस विभाग सकते में है. दरअसल, इस शख्स ने सिर्फ तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को शिकार बनाया. हालांकि, ये एक जवान लड़की के साथ लिव-इन में था. लेकिन, सच कुछ और ही था..
इंदौर में एक ऐसा शख्स पुलिस के हाथ लगा, जिसकी सच्चाई जानने के बाद हर पूरा शहर हैरान है. दरअसल, इस शख्स ने कई राज्यों में नेटवर्क फैला रखा था. अंग्रेजी, हिंदी और मराठी भाषा में माहिर ये शख्स तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था. आरोपी को शनिवार को इंदौर के पिपलियाहाना से गिरफ्तार किया गया. पिछले सात साल यानी 2018 से आरोपी ने करीब 80 महिलाओं को इसी तरह ठगा है.